
Global36garh news : एक सूत्रीय मांग को लेकर सहायक शिक्षक संवर्ग ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
बलौदाबाजार 03 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन विगत 4 वर्ष से एक सूत्रीय मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुऐ वेतन विसंगति दूर करने को लेकर लड़ाई लड़ रहे है । फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा लगातार सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लगातार मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमेटी का निर्माण किया गया था जो 3 महीने की थी जिसका निर्णय आज तक नहीं आ पाया है, वही 16 महीने बाद भी आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। साथ ही चुनाव पूर्व भी कांग्रेस सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र के माध्यम से एंव मुख्यमंत्री द्वारा कहा भी गया था कि संविलियन से वर्ग एक और दो को लाभ हुआ है वर्ग तीन के साथ धोखा हुआ है । लगातार मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था। लेकिन अंतिम वर्ष और अंतिम बजट होने के चलते शिक्षक संघ द्वारा समस्त शिक्षक संवर्ग का वेतन विसंगति दूर नहीं होने के कारण बिगत 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है, इसके साथ ही संघ ने आवाहन किया है अगर उनकी मांग जल्द नही मानी गई तो उनके द्वारा राजधानी कूच कर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

मनीष मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष, सहायक समग्र शिक्षा फेडरेशन
कोमल साहू, जिलाध्यक्ष,सहायक समग्र शिक्षा फेडरेशन
पिंकी विकास चंद्राकर, उपाध्यक्ष, सहायक समग्र शिक्षा फेडरेशन


