वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ महारैली में समर्थकों के साथ शामिल हुए युवा कांग्रेस नेता अमित श्रीवास

सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : अरुण साव

 

बिलासपुर। नई दिल्ली में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महारैली में तखतपुर विधानसभा के सकरी निवासी युवा कांग्रेस नेता अमित श्रीवास अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शामिल हुए। महारैली में देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया।

 

इस दौरान अमित श्रीवास ने केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन SIR प्रक्रिया के नाम पर करोड़ों लोगों के मताधिकार प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

 

इस अवसर पर अमित श्रीवास के साथ उनके नेता एवं मार्गदर्शक अमित यादव (पूर्व महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर), अनिल यादव, दौलत साहू, संदीप यादव, हिमांशु ठाकुर , राज यादव , विशाल श्रीवास , रमाकांत ठाकुर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close