मिनी माता सम्मान हेतु आवेदन 19 अक्टूबर तक
बिलासपुर 16 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला, अशासकीय संस्था को प्रति वर्ष मिनी माता सम्मान प्रदान किया जायेगा।
सम्मान प्राप्त हेतु नामांकन
प्रस्ताव 19 अक्टूबर 2020 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यालय बिलासपुर में जमा किया जा सकता है। 19 अक्टूबर 2020 के पश्चात प्राप्त आवेदन, प्रस्ताव पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पुराना कंपोजिट बिल्डिंग के पीछे बिलासपुर में संपर्क किया जा सकता है।
Live Cricket
Live Share Market