
रासेयो के स्वयं सेवक एवं स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन।
कोरबा 13 अक्टूबर 2020 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान विकासखंड- करतला जिला कोरबा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने संस्था के प्राचार्य पी. पटेल के दिशा निर्देश एवं कार्यक्रम अधिकारी , डी.आर.पटेल के कुशल नेतृत्व में 11 अक्टूबर 2020को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में कुमारी अंजू पटेल, कुमारी बिना रानी, रमाकांत पटेल, एवं प्रकाश खांडे , नरेंद्र मैत्री,ने भाग लेकर “बेटी बचाओ _बेटी पढ़ाओ “चित्रकला के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया एवं स्लोगन, नारा लिखकर भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डीआर पटेल ने अंतरराष्ट्रीय बालिका के अवसर पर- कब और क्यों मनाते हैं एवं उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई।
प्राचीन काल में महिलाओं का बहुत सम्मान किया जाता था ,परंतु जैसे-जैसे समय बीतता गया इनकी स्थिति में काफी बदलाव आया, लड़कियों के प्रति लोगों की सोच बदलने लगी बाल विवाह ,सती प्रथा, दहेज प्रथा ,कन्या भ्रूण हत्या, इत्यादि रूढ़ीवादी प्रथाएं काफी प्रचलित हुआ करती थी। इस कारण लड़कियों को शिक्षा, पोषण ,कानून अधिकार और चिकित्सा जैसे अधिकारों से वंचित रखा जाने लगा। लेकिन अब इस आधुनिक युग में लड़कियों को उनके अधिकार देने और उनके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय सरकार ने भी इस दिशा में काम कर रही है और योजनाएं लागू कर रही है।
प्रति वर्ष 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2012 से मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना ताकि दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों को सामना कर सके और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें साथ ही दुनिया भर में लड़कियों के प्रति होने वाली लैंगिक असमानताओं को खत्म करने के बारे में जागरूकता फैलाना है। तथा इन्हें शिक्षा ,पोषण ,स्वास्थ्य सुविधा ,कानूनी अधिकार तथा भेदभाव से संरक्षण उपलब्ध करवाना है।
भारत में प्रति वर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है ।इसका मुख्य उद्देश्य सभी स्तरों पर बाल लिंगानुपात के बारे में जागरूकता फैलाना तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना। भारत सरकार ने 2015 में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ “योजना शुरुआत की थी इसका उद्देश्य देश की प्रत्येक बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करना है एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डी.आर.पटेल ने छात्र-छात्राओं को स्वरचित कविता गाकर सुनाया।
“कुदरत की तोहफा अनमोल है बेटियां।
सारे जहां में रॉक एंड रोल है बेटियां।।
दो परिवारों को जोड़ती है बेटियां।
दो घरों में खुशियां लाती है बेटियां।
मां ,बहन, बेटी ,बहू, कितना किरदार निभाती है बेटियां।
सारी दुनिया में हर दिल अजीज बन जाती है बेटियां।।
इस कार्यक्रम में स्वयं सेवक एवं स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
Live Cricket
Live Share Market