बिलासपुर 11 अक्टूबर 2020। आज शहर के शनिचरी बाजार में फल सब्जी, मछली मार्किट, फर्नीचर गली और सीवरेज के द्वारा निर्माणाधीन पम्प हाउस आदि का विधायक ने किया निरीक्षण व लोगो की समस्याओं का किया निदान।
विधायक शैलेश पाण्डेय ने नगर निगम अधिकारी व पार्षद ,एल्डरमेन सहित शहर के शनिचरी बाजार का निरीक्षण किये। जंहा की सफाई व्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी जाहिर करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्थाओं को तात्काळ ठीक करने निर्देशित किया। साथ ही शनिचरी बाजार स्थित मछली बाजार को कही अन्यत्र जगहों में शिफ्ट करने की लोगों की मांग पर निगम को निर्देशित किया गया। वार्ड के कुछ गलियों में पेय जल की समस्या देखी गई जिसके निराकरण करने नगम निगम के अधिकारियों को कहा गया।
लंबे समय से लंबित सीवरेज के पम्प हाउस का औचित्य को लेकर भी निगम अधिकारियों से चर्चा की गई तथा वहां की समस्या और निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। यँहा एक सुलभ शौचालय की आवश्यकता को देखते हुए लोगो ने मांग रखी जिस पर विधायक ने खोले जाने के लिए निगम को आदेशित किया।
इस क्षेत्र में कई पीढ़ियो से शादी,पार्टी में बैंड बजाने का काम करने वाले “बैंड बाजा संघ” के पदाधिकारियो व संघ के लोगो ने विधायक शैलेश पाण्डेय का सम्मान किया। साथ ही उनकी कुछ मांगों व समस्या को लेकर मुख्यमंत्री जी से चर्चा किया गया।
इसके साथ ही विधायक ने किला वार्ड में निवासरत बीजेपी के बरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक बद्री धर दीवान जी से मिलने उनके निवास जाकर उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
विधायक शैलेश पाण्डेय के साथ निगम के पार्षद प्रियंका यादव, सीमा पाण्डेय ,रामा बघेल ,एल्डरमैन शैलेन्द्र जायसवाल, बंटी गुप्ता, दीपांशु श्रीवास्तव, मोती थावरानी, विक्की आहूजा, विनय शुक्ला, आदेश पाण्डेय, कमल गुप्ता, सुदेश दुबे, रिंकू छाबरा, अंकित गौरहा,ऋषि पाण्डेय ,राकेश समुद्रे, लल्ला सोनी, मोनू अवस्थी, रामदुलारे रजक, भरत देवांगन, भरत ज़ुर्यनी आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे।