बिलासपुर 06 अक्टूबर 2020। भतीजा रात में शराब पीने के लिए अपने दोस्त को शराब लाने को कहा जिसे चाचा ने सुन लिया और भतीजे को यह कहते हुए की अब तुम शराब पीने लगे हो एक झापड़ मार दिया । भतीजा को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर अपने सगे चाचा चाची की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी।
5 अक्टूबर की सुबह जब चिल्हाटी निवासी धनीराम यादव दिशा मैदान के लिए नदी किनारे जा रहा था। तो उसे रोड पर अपने छोटे भाई तीरथराम यादव की रक्तरंजिस लाश मिली। जिसे देख वह हक्का बक्का रह गया और दौड़ते हुये इसकी जानकारी उसकी पत्नी कुमारी यादव को देने घर आया तो देखा कि उसे भी अज्ञात लोगों ने सिर पर वार कर उसकी भी हत्या कर दी है।
उक्त घटना की जानकारी तात्काळ मृतक के बड़े भाई धनीराम यादव द्वारा सरकंडा थाने को दी गई। सरकंडा थाना के प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर व थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल,अतरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप को दी और उनके मार्गदर्शन में आरोपियों की खोजबीन प्रारंभ किया गया।
इस बीच मुखबीर से पुलिस को जानकारी मिली कि उनका भतीजा मुककू उर्फ मुकेश यादव उम्र 19 वर्ष 4 अक्टूबर की रात अपने चाचा को ढूंढते हुये घर की और देख गया था जो आज सुबह से गायब है और उनके घर मे ताला लगा हुआ है। पुलिस ने शक के आधार पर मुक्कू की तलाश शुरु की। जिसे खोजबीन कर पकड़ा गया। जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने चाचा के द्वारा रोकटोक करने व घटना की रात शराब पीने को लेकर थप्पड़ मारने से नाराज होकर अपने साथी रोहित यादव उम्र 22 वर्ष निवासी चिल्हाटी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। तथा अपनी चाची से चाचा के बारे में जानकारी ली थी जो बाद में उनका नाम पुलिस को न बता दे इस डर से उसने अपनी चाची की भी हत्या कर दिया बताया गया। पुलिस ने आरोपीयो से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जप्त कर लिया गया है।
सरकंडा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियो को धारा 302,307 भदवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।