बिलासपुर 06 अक्टूबर 2020। आज बिलासपुर में जिला शहर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस अनु सूचित जाति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश राज्य के हाथरस में घटित घटना के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
उत्तरप्रदेश के हाथरस गांव के दलित परिवार में जनमी मासूम बच्ची के साथ कुछ लोगो ने दरिंदगी के साथ कुकृत्य किया। जिस घटना के बाद बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उत्तरप्रदेश मे लगातार इस तरह की जघन्य घटनाएं वंहा की बहु बेटियों के साथ हो रही है और वंहा की बीजेपी सरकार मूक दर्शक बनकर तमासा देख रही है।
जब इस घटना के बाद मृतक लड़की के परिवार वालो से मिलने कांग्रेस नेतृत्व राहुल गांधी व प्रियंका गांधी उनके घर जाना चाहते है तो उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के पुलिस द्वारा उनके साथ हाथापाई व अभद्र व्यवहार किया जाता है। जो कि अमानवीय व तानाशाही प्रवित्ति है जिसका कांग्रेस पार्टी ने घोर विरोध किया है।
इस घटना के विरोध में आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक व झगर राम सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना बिलासपुर के अम्बेडकर चौक में दिया गया।
इस कार्यक्रम में विधायक शैलेष पाण्डेय ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ,महापौर रामशरण यादव,सभापति शेख नजरुद्दीन ,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय, राजेश पांडेय, चंद्रप्रकाश वाजपेयी ,भुवनेश्वर यादव ,विनोद साहू, मंजू त्रिपाठी, अफरोज खान, सीमा दृतेश, नरेंद्र बोलर ,राजेन्द्र साहू ,नगर निगम पार्षद ,एल्डरमेन व बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।