बलौदाबाजार – जनपद पंचायत बिलाईगढ के क्षेत्र क्रमांक 15 के जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सहदेव सिंह सिदार ने अपने तीन दिवसीय जन संपर्क भेंट मुलाकात में दुसरे व तीसरे दिन नवीन ग्राम पंचायत नावापारा, ग्राम पंचायत खपरीडीह , नवीन ग्राम पंचायत तौलीडीह, ग्राम पंचायत धनगांव ,ग्राम देवरहा पहुंच कर आम जनताओ एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचों से भेट मुलाकात कर ग्राम पंचायतों के चौक ,चौपाल में बैठक कर लोगो से रूबरू हुए और लोगो से संवाद कर हाल चाल जाना साथी ही लोगा का समस्याओ का निदान किया।
इस मौके पर श्री सिदार ने सरपंचो से ग्रामो में सरकार व्दारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में चर्चा कर आम जनताओ तक सरकार की योजना ओ का लाभ लोगो तक पहुंचाने की चर्चा हुई। वही ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो का जायगा लिया।
जन संपर्क भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान श्री चौहान सरपंच प्रतिनिधि नावापारा, श्रवन केवट सरपंच प्रतिनिधि खपरीडीह , संतोष केवट , उत्तरा केवट रोजगार सहायक खपरीडीह, डां.पुरुषोत्तम साहू सरपंच तौलीडीह, मनोज कुर्रे सरपंच प्रतिनिधि धनगांव, डां व्दाश यादव धनगांव ,प्रहलाद केवट पंच , सोना राम पंच धनगांव, देवनाराण पंच नावापारा ,
संतोष चंद्रा पूर्व सरपंच खपरीडीह , श्रवन चन्द्रा देवरहा, किसन पटेल , नारायण पटेल नावापारा, गोविन्द साहू तौलीडीह, राज चंद्रा पूर्व जनपद सदस्य धनगांव, सजाऊ कर्ष धनगांव, मुरलीधर साहू पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि तौलीडीह, सहित ग्राम पंचायतों का सैकडो गणमान्य व्यक्तियों से भेंट मुलाकात कर ग्राम विकास पर चर्चा की। जहाँ लोगो ने श्री सिदार की इस पहल की सहराहना की।