इन्टरस्टेट स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने किए उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

जांजगीर-राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इन्टरस्टेट स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप का आयोजन शिवरीनारायण के रियान हॉटल में इंडोर गेम एवं लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खरौद में आउटडोर खेलो का आयोजन 3 से 4 नवम्बर तक आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मुख्यातिथि पवन सुलतानियाँ समाजसेवी, विशिष्ट अतिथि सुबोध शुक्ला पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष,समाज सेवी प्रकाश बंसल,राजेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, विष्णुहरी गुप्ता, यादराम हिरवानी, सहकारी समिति अध्यक्ष धनसाय साहू, सरोज सारथी,लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी सी भारद्वाज, जी एन भतपहरे प्रोफेसर, डॉ सत्येंद्र कश्यप एवं चेम्पियनशिप के तकनीकी प्रमुख आकाश झा के गरिमामयी आतिथ्य में सम्पन्न हुआ इंडोर खेलो में कराटे, बैडमिंटन, चेस एवं आउटडोर खेलो में क्रिकेट, कबड्डी, खो खो, बॉलीबाल, एवं एथलेटिक्स खेलों में बिलासपुर, महासमुंद, रायपुर, कबीरधाम, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ति,बलौदाबाजार एवं जांजगीर चाम्पा जिलों से 400 से अधिक महिला पुरुष खिलाड़ियों ने सहभागिता दर्ज किए,सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन वरुण पाण्डेय ने किया इस अवसर पर जी आर प्रधान, रूखमणी रानू, पंकज दास, वीरेंद्र डडसेना, कमलेश बरेठ, केदारनाथ बरेठ, वैभवी सिंह,बालकृष्ण उपाध्याय, सिसोदिया, संगीता रात्रे, वंशिका चौहान, मोतीलाल रात्रे,उमेश जांगड़े, प्रांजल अग्रवाल, निशि धीवर, ज्योति बघेल, स्वाति गढ़ेवाल,रुनझुन गुप्ता,टण्डन सर, आर्यन दिव्य, लीजा महंत, यशवंत चन्देल,जे आर बारले, का योगदान महत्वपूर्ण रहा हैं,जिला कराटे संघ जांजगीर चाम्पा, स्पोर्ट्स डवलपमेंट काउंसिल एवं जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय स्पोर्ट्स आयोजन का नगर के खेल प्रेमियों ने भरपूर आनंद लेते हुए सराहना किए,समापन अवसर पर प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले खिलाड़ियों एवं टीम को ट्रॉफी, मुव्हमेटो, मैडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close