टीबी के खिलाफ ‘जोश’ टीमों का राष्ट्रीय अभियान शुरू

कलेक्टोरेट के नए प्रथम तल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, जल्द शुरू होंगे सभी विभाग

 

जांजगीर-चांपा, 8 अक्टूबर 2026। टीबी को खत्म करने के लिए देशभर में ‘जोश’ (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) अभियान शुरू किया गया है। नई दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने इस अभियान की शुरुआत की। इसका सीधा प्रसारण जांजगीर जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया।

 

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। ‘जोश’ अभियान में युवा स्वयंसेवक, NCC कैडेट्स और सरकारी अधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें गांव और शहरों में लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और इलाज के बारे में जानकारी देंगी।

 

समय पर जांच और इलाज जरूरी

 

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है। अगर समय पर बीमारी की पहचान हो जाए और मरीज नियमित रूप से दवा ले, तो वह पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।

 

उन्होंने कहा कि टीबी को खत्म करना सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पूरे समाज की भागीदारी जरूरी है। लोगों को टीबी के लक्षणों की जानकारी होनी चाहिए और लक्षण दिखाई देने पर बिना डर या संकोच के जांच और इलाज कराना चाहिए।

टीबी मरीजों को दी गई फूड किट

 

कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के रूप में फूड किट भी बांटी गई। साथ ही अपनी पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने में बेहतर काम करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि टीबी के खिलाफ जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाना जरूरी है। मरीजों को इलाज के साथ सामाजिक और भावनात्मक सहयोग भी मिलना चाहिए।

 

जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ने कहा कि ‘जोश’ अभियान के जरिए टीबी को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और गलत धारणाएं दूर होंगी।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री महादेव नेताम, श्रीमती संतोषी रात्रे, जनपद पंचायत बम्हनीडीह सदस्य श्रीमती अमिता लहरे, जिला पंचायत CEO श्री विनय पोयाम, CMHO डॉ. अनीता श्रीवास्तव, DPM श्री उत्कर्ष तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, NCC कैडेट्स और MY Bharat के वॉलंटियर्स मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close