खरौद में श्रमदान कर तालाब की सफाई, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

 

 

जांजगीर-चांपा, 25 सितंबर 2026।सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल में नगर पंचायत खरौद के मिशिर तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर श्रमदान किया और तालाब व उसके आसपास की सफाई की।

अभियान के दौरान लोगों को जल स्रोतों को साफ रखने और पानी का जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। लोगों से कहा गया कि तालाब, कुएं और दूसरे जल स्रोतों को गंदगी और कचरे से बचाना सभी की जिम्मेदारी है।

 

इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने और उसकी जगह पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की गई।

 

अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छ जल स्रोत तथा साफ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्यनारायण देवांगन, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close