मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की मुलाकात

 

रायपुर, 20 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री माझी ने श्री साय का आत्मीय स्वागत किया।

 

दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा केवल पड़ोसी राज्य ही नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी गहरे संबंध हैं। दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भी लंबे समय से आपसी जुड़ाव और आत्मीयता है।

 

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच विकास और जनकल्याण से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय होने से आम लोगों को इसका फायदा मिलेगा। साथ ही, इससे दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों और पूरे क्षेत्र के विकास को भी गति मिल सकती है।

 

मुख्यमंत्री साय और मुख्यमंत्री माझी की इस मुलाकात को दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मुलाकात माना जा रहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close