
जो जीता वही सिकन्दर की कला है तलवारबाजी- पुष्पा कोरी,,फेंसिंग वर्कशॉप एवं स्पर्धा में 135 खिलाड़ियों ने दिखाए अपने हुनर
जांजगीर चाम्पा 20/09/2026- नवोदित खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय फेंसिंग (तलवारबाजी) वर्कशॉप एवं सलेक्शन मैच का आयोजन 19 सितंबर को सांस्कृतिक भवन जांजगीर में जिला फेंसिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया, सेमिनार में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वीर हनुमान अवार्ड से सम्मानित NIS कोच जॉंशन सोलोमन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया
तथा अलग अलग आयु समूहों के बालक/बालिका सायबर, इप्पी, फाइल इवेंट के ट्रॉयल स्पर्धा के माध्यम से नवीन प्रतिभागियों चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती पुष्पा कोरी ने कहा कि फेंसिंग एक प्राचीन तलवारबाजी की कला है जिसे सरकार द्वारा ओलंपिक खेलो में सम्मिलित किया गया है यह खेल बहुत ही बारीकी से ध्यान,आक्रमण और गति और शक्ति का अनूठा संगम इस खेल में देखने को मिलता है।
जो कि इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम होने के कारण स्कोरिंग में पारदर्शिता होती है, जो जीता वही सिकन्दर की कला है तलवारबाजी, कार्यक्रम को माई भारत खेल एवं युवा कार्यक्रम के जिला युवा अधिकारी प्रतिष्ठा माथुर ने भी सम्बोधित किया,इस अवसर पर अलग अलग इवेंट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को मैडल, प्रमाण पत्र एवं टीम ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया सेबर बालक 14 वर्ष प्रथम स्थान ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर द्वितीय इंटरनेशनल गुरुकुल स्कूल जांजगीर तृतीय डी ए वी मुख्यमंत्री स्कूल पामगढ़ इप्पी बालक प्रथम ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर द्वितीय दिल्ली मार्थोमा पब्लिक स्कूल कुटराबोर्ड पामगढ़ तृतीय मालती देवी स्कूल बाराद्वार फ़ाइल बालक प्रथम द्वितीय इंटरनेशनल गुरुकुल स्कूल जांजगीर तृतीय डी ए वी मुख्यमंत्री स्कूल कुटराबोर्ड पामगढ़।
बालिका अंडर 14 वर्ष सेबर प्रथम ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर द्वितीय इंटरनेशनल गुरुकुल स्कूल जांजगीर तृतीय दिल्ली मार्थोमा पब्लिक स्कूल कुटराबोर्ड पामगढ़ इप्पी प्रथम ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी द्वितीय मालती देवी स्कूल तृतीय शारदा पब्लिक स्कूल बाराद्वार फाईल प्रथम ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर द्वितीय केंद्रीय विद्यालय जांजगीर तृतीय अघोर विद्यापीठ पोड़ीदल्हा स्कूल की टीम ने अर्जित किए, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के सहसचिव वरुण पाण्डेय, जिला फेंसिंग संघ के सचिव रूखमणी रानू, सक्ति जिले से जी आर प्रधान,लखन पडरिहा, अजीत चौहान केदारनाथ बरेठ, मुकेश मानिकपुरी,गीता बरेठ, मोती लाल रात्रे ,अकलेश नारंग,आदर्श सर,निशा फर्रे वैभवी सिंह सिसोदिया, लीजा महंत की भूमिका महत्वपूर्ण रहा।



