बारिश में खराब सड़कों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव नाराज, 15 अक्टूबर तक सुधार के निर्देश

रानीझाप एनीकट में चला स्वच्छता अभियान, जल बचाने का दिया संदेश

बिलासपुर, 19 सितंबर 2026। बारिश के कारण प्रदेश में खराब हुई सड़कों को लेकर उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सभी क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत 15 अक्टूबर तक पूरा करने को कहा है।

 

उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर प्रदेशभर की सड़कों और पुलों की स्थिति की जानकारी ली।

दो-तीन दिन में अधिकारी खुद सड़कों पर उतरेंगे

 

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे अगले दो-तीन दिनों में अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर सड़कों और पुलों की वास्तविक स्थिति देखें।

 

उन्होंने बारिश खत्म होने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पुख्ता कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मरम्मत और रखरखाव के लिए जरूरत के अनुसार राशि उपलब्ध कराने की बात भी कही गई।

 

सड़कों के साथ पुलों और डिवाइडरों की मरम्मत, साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

15 अक्टूबर से नए काम युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन नए निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है और जिनकी निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है, उन्हें 15 अक्टूबर से पूरी गति के साथ शुरू किया जाए।

 

उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आम लोगों और वाहन चालकों को कम से कम परेशानी हो।

 

निर्माण स्थल पर सुरक्षा और डायवर्जन की व्यवस्था जरूरी

 

निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक या डायवर्टेड मार्ग उपलब्ध कराने और पर्याप्त साइनेज लगाने को कहा गया है।

 

जिन सड़कों की परफॉर्मेंस गारंटी की अवधि चल रही है, उनकी मरम्मत संबंधित ठेकेदारों से ही जल्द कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

 

अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश

 

श्री साव ने कार्यपालन अभियंताओं से कहा कि वे सप्ताह में कम से कम दो-तीन दिन फील्ड में रहकर निर्माण और मरम्मत कार्यों की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालय में बैठकर काम की समीक्षा न करें, बल्कि मौके पर जाकर स्थिति देखें।

 

लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों में भी चलेगा सफाई अभियान

 

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग के सभी कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कार्यालयों से कबाड़, कचरा और अनावश्यक सामान हटाने तथा पूरे परिसर को साफ-सुथरा रखने को कहा। कार्यालयीन भवनों के बेहतर रखरखाव पर भी जोर दिया गया।

 

बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी संभागों के कार्यपालन अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में जुड़े।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close