आशीर्वाद के दीपों से जगमग हुआ जांजगीर-चांपा, महानदी घाट पर जले 1 लाख दीप

PM मोदी के जन्मदिन पर घर-घर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीप’, CM साय ने किया आह्वान

 

जांजगीर-चांपा, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार शाम ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

शिवरीनारायण के पावन महानदी घाट पर शाम 7 बजे एक साथ 1 लाख दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। इस दौरान महानदी महाआरती भी की गई, जिससे घाट का माहौल भक्तिमय हो गया।

 

कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पवन साय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, राजेश्री महंत राम सुंदर दास, शिवरीनारायण नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में जिलेवासी मौजूद रहे।

 

एक-एक दीप में विकसित भारत का संकल्प

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में हर नागरिक की भूमिका जरूरी है। एक-एक दीप इस संकल्प की प्रेरणा का प्रतीक है।

 

अग्रवाल ने कहा कि ये दीप केवल रोशनी के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम भी हैं।

 

सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होना महत्वपूर्ण अवसर है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ के रूप में जलाए गए दीप शुभकामनाओं के साथ सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी मजबूत करने का संदेश देते हैं।

 

जिलेभर में ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर जले दीप

 

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत केवल शिवरीनारायण ही नहीं, बल्कि जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप जलाए गए।

 

लोगों ने अपने घरों में भी दीप प्रज्वलित कर अभियान में भागीदारी की। दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी, समर्पण और एकजुटता का संदेश दिया गया।

 

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

 

‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान जिले में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम, जनजागरूकता अभियान और जनभागीदारी वाले विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत CEO विनय कुमार पोयाम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पार्षद, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे।

 

शुभम्
Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close