रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

 

जांजगीर-चांपा, 13 सितंबर 2026। जिले में रेत और अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कई क्षेत्रों में औचक जांच की।

 

संयुक्त टीम ने बम्हनीडीह क्षेत्र के पिपरदा, पुछेली, बिर्रा, गतवा और शिवरीनारायण क्षेत्र में जांच की। इस दौरान खनिज का अवैध परिवहन करते हुए कई वाहनों को पकड़ा गया।

 

खनिज विभाग के अनुसार, ग्राम पिपरदा से 1 हाईवा, बिर्रा क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर, शिवरीनारायण क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर और केवा-नवापारा क्षेत्र से 2 हाईवा जब्त किए गए हैं।

 

जब्त वाहनों को सुरक्षा के लिए बिर्रा और शिवरीनारायण थाने तथा कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है। कार्रवाई में रेत के अवैध परिवहन के 5 प्रकरण, गिट्टी का 1 प्रकरण और ईंट के 2 प्रकरण, यानी कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

 

प्रशासन ने बताया कि दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close