राज्यपाल रमेन डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट, उच्च शिक्षा के विस्तार पर हुई चर्चा

 

 

रायपुर, 25 जुलाई 2026। राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक में राज्यपाल ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा निजी विश्वविद्यालयों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति गजराज पगारिया, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई-दुर्ग के कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा, भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोड़ा, आईएसबीएम विश्वविद्यालय गरियाबंद एवं रायपुर के कुलपति डॉ. आनंद महलवार, अंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल, दावड़ा विश्वविद्यालय रायपुर के सीईओ चिन्मय दावड़ा तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय रायपुर के प्रो. कुलाधिपति हरजीत सिंह हूरा उपस्थित रहे।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close