संभागायुक्त सुनील जैन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

 

जांजगीर-चांपा, 25 जुलाई 2026। संभागायुक्त सुनील जैन ने शुक्रवार को ग्राम कुटरा स्थित निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन, छात्रावास, ऑडिटोरियम, पहुंच मार्ग सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया और निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने सीजीएमएससी के नोडल अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज परियोजना की प्रगति, विभिन्न भवनों के निर्माण एवं अधोसंरचनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश संबंधित एजेंसी और अधिकारियों को दिए। साथ ही सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। संभागायुक्त सुनील जैन ने पीपल का पौधा तथा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close