क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड और क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने बलौदा बाजार में वितरित की ‘ग्रामीण विद्या स्कॉलरशिप’
कसडोल (छत्तीसगढ़), 18 जून 2026। क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड एवं क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत बलौदा बाजार स्थित पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में ‘ग्रामीण विद्या स्कॉलरशिप’ वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के रीजनल मैनेजर निवृत्ति निकोडे, संपर्क अधिकारी भरत भूषण शर्मा, एरिया मैनेजर भूषण देवांगन, ब्रांच मैनेजर दिनेश प्रधान, ऑडिट इंचार्ज नवदेश चंद्र तथा केंद्र मैनेजर आशीष साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सरकारी विद्यालयों के चार मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए ‘ग्रामीण विद्या स्कॉलरशिप’ प्रदान की गई। सम्मानित विद्यार्थियों में चंद्रिका केवट (ग्राम सिरयाडीह), निकिता टंडन (ग्राम करौडीह), खुशी बारिक (ग्राम पाथ्यापली) और ओम सती यादव (ग्राम अमलिडीह) शामिल हैं।
सभी चयनित विद्यार्थी अपने परिवारजनों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी भेंट किए गए।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड एवं क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने संस्थाओं के भविष्य के सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड और क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन अपने CSR कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा भविष्य में भी जनकल्याणकारी पहल जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



