विश्वास के विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के तहत 18 से 20 जून तक वृहद पंजीकरण शिविर का होगा आयोजन

 

जांजगीर-चांपा, 17 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में “विश्वास के विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक राजस्व अनुविभाग स्तर पर 18 से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में शासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा तथा उन्हें योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा।

 

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अकलतरा के अंतर्गत विकासखंड अकलतरा के मिनीमाता भवन अकलतरा एवं विकासखंड बलौदा के लाल बहादुर शास्त्री ग्लोबल स्कूल बलौदा में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) चांपा के अंतर्गत विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत भवन खपरीडीह तथा तहसील चांपा अंतर्गत नगर पालिका कार्यालय चांपा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) शिवरीनारायण अंतर्गत नगर पंचायत शिवरीनारायण के बगल अम्बेडकर भवन में 10 से 05 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) शिवरीनारायण अंतर्गत सद्भावना भवन पामगढ़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय के सभाकक्ष में तक पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close