जनदर्शन में पहुंचे आवेदकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने विभागों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश

 

जांजगीर-चांपा,16 जून 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की मांग एवं समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्राप्त सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए।

 

जनदर्शन में आज जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम फहरदा निवासी ममता द्वारा भूमि सीमांकन व राजस्व रिकार्ड में दर्ज करवाने, तहसील नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पोड़ी निवासी मती सुनीता साहू द्वारा आर्थिक अनुदान सहायता राशि दिलवाने, तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम खोखरा निवासी रथबाई चौहान द्वारा पीएम आवास योजना की क़िस्त दिलवाने, तहसील नवागढ़ के ग्राम भैसमुड़ी निवासी रथराम सूर्यवंशी द्वारा सीमांकन करवाने, जाँजगीर निवासी रूखमणी यादव द्वारा राशनकार्ड बनवाने, चांपा निवासी मदनलाल देवांगन द्वारा आवासीय पट्टा नामांतरण करवाने, तहसील अकलतरा अंतर्गत ग्राम फहरदा निवासी कृष्ण कुमार द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनदर्शन में पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार, सीमांकन कराने सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close