सुशासन तिहार की धूम: एक ही छत के नीचे खुले सरकारी योजनाओं के द्वार

 

रायपुर, 19 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के राजापारा रंगमंच में मंगलवार को आयोजित ‘सुशासन तिहार शिविर’ जनसरोकार और सुशासन का जीवंत उदाहरण बन गया। एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से नगरवासियों में उत्साह देखने को मिला और शिविर में भारी भीड़ उमड़ी।

 

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 6 हितग्राहियों को नए भवन निर्माण हेतु अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि 3 हितग्राहियों को भवन पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे गए। अपने पक्के घर और जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पारंपरिक वातावरण देखने को मिला, जहाँ 2 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा 2 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की गई। विभागीय अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

 

खाद्य विभाग द्वारा मौके पर ही 2 नए राशन कार्ड वितरित किए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 2 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए और जरूरतमंद परिवारों को फूड बास्केट वितरित किए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।

 

शिविर की खास बात यह रही कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों से आवेदन और शिकायतें भी प्राप्त कीं। कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान की गई, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली।

 

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, नगरपालिका सीएमओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। ‘सुशासन तिहार’ के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास सफल एवं सराहनीय साबित हुआ।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close