सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने वीसी से परखी जमीनी हकीकत

 

रायपुर, 19 मई 2026/सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में चल रहे विकास कार्यों और शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। बैठक में कलेक्टर सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन, राजस्व मामलों, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विशेष फोकस रहा।

 

प्रभारी सचिव ने राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश देते हुए भू-अभिलेख, भू-अर्जन एवं डायवर्शन से संबंधित नक्शा-खसरा रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट रखने पर जोर दिया। साथ ही निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट, एसडीएम कार्यालय, जिला पंचायत भवन, जिला अस्पताल और ट्राइबल हॉस्टल के जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

 

बैठक में जल जीवन मिशन, जल आवर्धन योजना और मल्टी विलेज पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए गए। मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वामित्व योजना और ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

 

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति, सामान्य प्रसव एवं ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने तथा बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार कार्यों की जानकारी ली गई। शिक्षा के क्षेत्र में पीएमश्री स्कूल निर्माण और बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणामों के लिए कार्ययोजना पर चर्चा हुई। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी, किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पंजीयन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

 

खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रभारी सचिव ने खाद की उपलब्धता एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। धान उठाव और भारतीय खाद्य निगम में चावल भंडारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। साथ ही पेट्रोल-डीजल आपूर्ति, खनिज विभाग की गतिविधियों और डीएमएफ मद से संचालित कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

 

बैठक में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन, सड़क सुरक्षा, उप जेल की स्थिति, अपराध नियंत्रण और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डीएमएफ के सहयोग से संचालित तेजस निःशुल्क कोचिंग, ग्राम सुखापाली में सामूहिक अमरूद खेती, सपेरा बस्ती में पीएम आवास निर्माण, मकरी दरहा सीसी रोड, लातनाला एनीकट निर्माण तथा मॉडल आंगनबाड़ियों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close