बीजापुर के गमपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान, मलेरिया और टीबी के मरीज चिन्हित

 

रायपुर, 19 मई 2026/ बीजापुर जिले के दूरस्थ ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कठिन जंगल और खराब रास्तों को पार कर ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाईं। उप स्वास्थ्य केंद्र डोडीतुमनार की टीम द्वारा चलाए गए यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वे के तहत 771 ग्रामीणों की जांच की गई।

 

अभियान के दौरान ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ मलेरिया, टीबी, एनीमिया, उच्च रक्तचाप तथा गर्भवती महिलाओं की विशेष स्क्रीनिंग की गई। जांच में 5 मलेरिया मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू किया गया। वहीं 2 संभावित टीबी मरीजों और 1 हाई रिस्क गर्भवती महिला को आगे की जांच और उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।

स्वास्थ्य टीम ने 1 उच्च रक्तचाप और 2 एनीमिया पीड़ित मरीजों को भी चिन्हित कर आवश्यक दवाएं और परामर्श उपलब्ध कराया। इसके अलावा ग्रामीणों को साफ-सफाई, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार उनके गांव के पास इतने बड़े स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है और लगातार प्रयासों से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

 

ग्राम गमपुर में चलाया गया यह अभियान स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसने यह साबित किया कि कठिन परिस्थितियों में भी स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों तक सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close