स्काउट-गाइड्स के बच्चों ने शुरू किया प्याऊ घर, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत

 

बिलासपुर, 20 अप्रैल 2026। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप के बीच रियल ग्रोथ पब्लिक स्कूल, उस्लापुर के स्काउट-गाइड्स के बच्चों ने समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए उस्लापुर ओवरब्रिज के नीचे प्याऊ घर की शुरुआत की है। इस व्यवस्था के माध्यम से राहगीरों, श्रमिकों और आमजन को निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

 

प्याऊ घर का शुभारंभ वार्ड पार्षद राजेंद्र किरण टंडन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) महेन्द्र बाबू टंडन, चेयरमैन डी.के. जायसवाल, एकेडमिक डायरेक्टर दिलजीत कौर छाबड़ा, डायरेक्टर तनिष्का जायसवाल, उप प्राचार्या ऊषा मिश्रा एवं गाइडर पुष्पा शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान स्काउट्स-गाइड्स, रोवर-रेंजर एवं स्काउटर-गाइडर ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में यह व्यवस्था आमजन के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी और विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करेगी।

 

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्याऊ घर के माध्यम से प्रतिदिन राहगीरों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं नियमित रूप से यहां सेवा कार्य करते हुए लोगों को जल पिलाने का कार्य करेंगे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने इस जनसेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और विद्यालय के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close