15 नवंबर से जांजगीर-चांपा जिले के 134 केंद्रों में होगी धान खरीदी, 1.28 लाख से अधिक किसान बेचेंगे धान

ग्राम पंचायत जावलपुर में ग्रामीणों को दी गई राष्टीय फाइलेरिया उन्मूलन हाथी पाव बीमारी से बचने की जानकारी 

 

जांजगीर-चांपा, 14 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। जिले में धान खरीदी की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस वर्ष जिले के 134 धान उपार्जन केंद्रों में 1 लाख 28 हजार 719 पंजीकृत किसान अपनी उपज बेच सकेंगे। धान खरीदी की प्रक्रिया 15 जनवरी 2027 तक चलेगी।

 

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रत्येक केंद्र में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

 

कम धान बेचने पर भी मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ सहायता

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कृषक उन्नति योजना के तहत अब निर्धारित अधिकतम मात्रा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि मिलेगी।

 

यदि किसान प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम धान बेचता है, तब भी उसे प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।

 

जिले में 5 नए धान खरीदी केंद्र शुरू

 

इस वर्ष जिले में किसानों की सुविधा के लिए 5 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शामिल हैं:

 

दुरपा – विकासखंड बम्हनीडीह

कुरदा (च) – विकासखंड बलौदा

कनस्दा – विकासखंड नवागढ़

पचेड़ा – विकासखंड नवागढ़

पोड़ी राछा – विकासखंड नवागढ़

 

नए केंद्र शुरू होने से आसपास के गांवों के किसानों को धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

 

36 बिंदुओं पर जांची गई खरीदी केंद्रों की व्यवस्था

 

जिले के सभी 134 धान खरीदी केंद्रों का 36 बिंदुओं की चेकलिस्ट के आधार पर निरीक्षण और सत्यापन किया गया है। केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बारदाना, कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट, बिजली, जनरेटर, इन्वर्टर और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

 

इसके अलावा किसानों के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार पेटी, कर्मचारियों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

तुहर टोकन मोबाइल एप से भी मिलेगा टोकन

 

धान बेचने के लिए किसानों को ‘तुहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से टोकन जारी किए जा रहे हैं। कुल टोकन में से 70 प्रतिशत टोकन मोबाइल एप और 30 प्रतिशत संबंधित धान खरीदी केंद्रों से जारी होंगे।

 

कृषि भूमि के रकबे के अनुसार टोकन की व्यवस्था इस प्रकार है:

 

2 एकड़ तक भूमि वाले किसान – 1 टोकन

2 से 10 एकड़ तक भूमि वाले किसान – 2 टोकन

10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसान – 3 टोकन

 

शिकायत के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

 

धान खरीदी के दौरान किसानों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। किसान एवं आम नागरिक अपनी सूचना या शिकायत इस नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।

 

जिला धान खरीदी नियंत्रण कक्ष

07817-222032

सूचना एवं शिकायत दर्ज कराने के लिए

 

सीसीटीवी से होगी निगरानी, 3 जगह बनेंगे चेकपोस्ट

 

धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मार्कफेड द्वारा जिले के सभी 134 उपार्जन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से खरीदी केंद्रों की लगातार निगरानी की जाएगी।

 

वहीं, दूसरे जिलों से अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिला प्रशासन ने 3 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाने के लिए स्थल निर्धारित किए हैं। यहां निगरानी कर अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close