
सेवा सेतु केंद्र से छेदीलाल साहू की पुत्रियों को मिले आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र, आसान हुई प्रक्रिया
जांजगीर-चांपा, 13 नवंबर 2026। जिले में शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं का सुविधाजनक माध्यम बन रहा है। इसके जरिए लोगों को विभिन्न सरकारी प्रमाण पत्र निर्धारित समय में आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।
ऐसा ही लाभ सारागांव तहसील अंतर्गत ग्राम कड़ारी निवासी छेदीलाल साहू को मिला है। उन्होंने अपनी पुत्रियों लीना साहू एवं केशिका साहू के आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सारागांव तहसील स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया था। आवेदन के कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें अपनी दोनों पुत्रियों के प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए।
छेदीलाल साहू ने बताया कि पहले शासकीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और मेहनत दोनों खर्च होते थे। लेकिन अब सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।
उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में संचालित इस डिजिटल पहल से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को लाभ मिल रहा है। अब लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ पहले की अपेक्षा अधिक सरलता और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है।
सेवा सेतु केंद्र की इस सुविधा से लाभान्वित छेदीलाल साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



