चोरिया स्कूल में ‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छठ महापर्व की तैयारियों का मंत्री राजेश अग्रवाल ने लिया जायजा, तीन छठ घाटों का किया निरीक्षण

 

जांजगीर-चांपा, 13 नवंबर 2026। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया में ‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

 

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

 

कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी अनुपमा सिंह कंवर ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 और महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। वहीं सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक एच. निशा खान ने करियर काउंसलिंग के माध्यम से छात्राओं को भविष्य निर्माण एवं रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने महिला एवं बालिका सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112, 108, 102, 1076, 1091 एवं 1073 की जानकारी भी दी।

 

इस दौरान साइबर सुरक्षा, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वॉलंटियर मंजू देवांगन ने सुरक्षित बचपन अभियान, साइबर अपराध और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की।

 

परियोजना अधिकारी ऋचा तिवारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

 

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनबाड़ी केंद्र चोरिया-03 की कार्यकर्ता पूर्णिमा साहू एवं सहायिका सुक्रिता सूर्यवंशी तथा आंगनबाड़ी केंद्र परसापाली की कार्यकर्ता प्रतिभा साहू को सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय की छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

 

कार्यक्रम में प्राचार्य अमृत लाल साहू, परियोजना अधिकारी ऋचा तिवारी, संरक्षण अधिकारी अनुपमा सिंह कंवर, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक एच. निशा खान, पैरा लीगल वॉलंटियर मंजू देवांगन, डालेश्वर पटेल, साइको-सोशल काउंसलर सरस्वती सोनी, पैरा लीगल वकील अंजली बंदे, पर्यवेक्षक उर्मिला भारती, दुर्गेश नंदनी यादव एवं रामकुमारी पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close