पोषण पखवाड़ा में गांव-गांव जागरूकता, सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन

 

जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल 2026। जिले में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों में लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में जिला स्तर पर एक शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि रोज के भोजन में दाल, हरी सब्जियां, अनाज और फल शामिल करना जरूरी है।

 

गांव स्तर पर भी कई जगह कार्यक्रम हुए। पामगढ़, बम्हनीडीह, अकलतरा और जांजगीर के कई गांवों में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पोषण जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

हाथीटिकरा गांव में बैठक कर लोगों को कुपोषण के कारण और उससे बचाव के उपाय बताए गए। इसके बाद “न्यौता भोज” का आयोजन हुआ, जिसमें गर्भवती महिलाओं, बच्चों और माताओं को पौष्टिक भोजन कराया गया।

 

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय खाद्य पदार्थों के फायदे समझाए और बताया कि सही खानपान से ही बच्चों और महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।

 

अंत में सभी लोगों ने कुपोषण मुक्त गांव बनाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close