10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

 

जांजगीर-चांपा, 20 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जांजगीर के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों को पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर महोबे ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को 10वीं के बाद अपने लक्ष्य के अनुरूप विषय का चयन कर आगे बढ़ने की सलाह दी और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 

इस वर्ष परीक्षा में छात्रा सोनल साहू ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दिया। वहीं शिवम सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बताया कि अनुशासन और लगातार अभ्यास से ही अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

 

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जांजगीर के परिणामों में कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। इनमें तनु थवाइत, आकांक्षा साहू, आर्यन साहू, अर्पिता तिवारी, साक्षी सोनी, अनन्या तंबोली, गरिमा महंत, शिवम सिंह, नितिन राठौर, आयुषी साहू, सौम्या धिरही, चंचल मानिकपुरी एवं काव्या डडसेना शामिल हैं।

 

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, प्राचार्य के.के. चंद्रा सहित अन्य शिक्षकगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close