आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन

 

जांजगीर-चांपा, 20 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जांजगीर परियोजना के सिवनी एवं बम्हनीडीह, नवागढ़ के नगारीडीह और पामगढ़ के ससहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शुरुआत में बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें कहानियां, कविताएं और बालगीत शामिल रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को सरल और रोचक तरीकों से केंद्र से जोड़ने का प्रयास किया।

 

इस दौरान “सुपोषण की परी” गतिविधि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके माध्यम से बच्चों और उनकी माताओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों को भ्रमण कराया गया, पोषण रैली निकाली गई तथा बाल विवाह रोकथाम और पोषण के प्रति जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों और ग्रामीणों ने भाग लेकर सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों का मनोरंजन करना ही नहीं, बल्कि कुपोषण के प्रति समाज को जागरूक करना और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना भी है।

 

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को विशेष पूरक पोषण आहार वितरित किया गया। इस दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close