ग्राम मेंऊ में मनेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज

 

 

पामगढ़ 13/7/2025 । ग्राम मेंऊ स्थित संस्कृति महाविद्यालय परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संतों व आचार्य पंडितों की उपस्थिति संपन्न कराया जाएगा। गुरु पूजन के बाद दोपहर 02 बजे से सायं 06 बजे तक संगीत संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा। नाद् ब्रम्ह एवं माँ वीणापाणि की असीम अनुकम्पा से श्री ज्ञान कला सेवा समिति भैंसो (पामगढ़) के तत्वाधान में क्षेत्र के समस्त संगीतानुरागियों की सइच्छा से जांजगीर-चाम्पा के क्षेत्रिय संगिताचार्यो का सम्मान एवं उनके शिष्यों को आशीर्वाद प्राप्ति हेतु संगीत संध्या एवं सम्मान समारोह आयोजित है।

इस अवसर प्रमुख रुप से दर्शन व आर्शीवाद वचन देने के लिए महंत कुटी आश्रम से संत सीताराम महाराज, मारुती धाम मेंहदी संत लखन लाल महाराज व संगीताचार्य वेदराम यादव (चांपा) से पधारेंगे।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में विशेष अभ्यागत के रुप में जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. जांजगीर-चांपा व पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, भा.ज.पा. अध्यक्ष मण्डल कोड़ाभाट शिवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण शर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत मेंऊ भागवत प्रसाद टण्डन व संचालक संस्कृति महाविद्यालय विमलेश पाण्डेय शामिल होंगे।

संगीत संध्या एवं सम्मान समारोह में विष्णु प्रसाद निर्णेजक (गायन), दिलीप पटेल (गायन), अश्वनी कुमार श्रीवास (गायन), शत्रुहन लाल यादव (गायन), आदित्य नारायण पाण्डेय (गायन) सहित

नवोदित कलाकारों कु. आर्या शर्मा, कु. तृप्ति यादव, श्री आयुष शर्मा, श्रीमती सुलेखा आदित्य, कु. जानकी कैवर्तय, जयकुमार कैवत्य (गायन) चिरंजीवी यादव, श्रीकांत देवांगन (वादन) प्रस्तुति देंगे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close