इलाज़ करावाने आई युवती के साथ जबरन दुष्कर्म, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार,पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

पामगढ़ 07 जून 2023 l जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक आर्युर्वेदिक डॉक्टर ने इलाज़ करावाने आई युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया साथ ही दुष्कर्म की बात किसी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आर्युर्वेदिक डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। मामला पामगढ़ थाना के ग्राम भैसों का है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना पामगढ़ में दिनाँक 06.06.23 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19/05/23 को तबियत खराब होने से आर्युर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास के घर स्थित क्लीनिक में इलाज कराने गई थी तभी आरोपी मैं तुम्हे पसंद करता हु बोलकर झांसे में लेकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी भारतेंदु केशव श्रीवास उम्र 28 वर्ष निवासी सड़क पारा भैंसी थाना पामगढ़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 240/23 धारा 376 (2) (N), 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी भारतेंदु केशव श्रीवास उम्र 28 वर्ष निवासी सड़क पारा भैंसो थाना पामगढ़ को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पामगढ़ उपनिरीक्षक सनत कुमार मांत्रे, म. प्र. आर. बालमति यादव, आरक्षक उमेश दिवाकर, संदीप डहरिया, टिकेश्वर राठौर, रोहित साहू,राजेश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close