ब्रेकिंग न्यूज़:मुड़पार ब में हुआ संकुल स्तरीय शून्य निवेश TLM निर्माण कबाड़ से जुगाड के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
नई शिक्षा निति 2020 के अंतर्गत कबाड़ से जुगाड़ FLN-TLM निर्माण से विभिन्न प्रकार के नवाचारी एवं FLN से जुडे़ विभिन्न कौशलों को सीखने के लिए उपयोगी Teaching-Learning-Material(TLM) बनाने हेतु संकुल केंद्र मुड़पार ब के अंतर्गत प्राथमिक शाला भदरा (नीचे) विकासखंड पामगढ़ में कार्यशाला सह प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें शाला स्तर से चयनित TLM के साथ शिक्षक/शिक्षिकाए उपस्थित हुए, विभिन्न TLM जिसके अंतर्गत-भाषा, गणित, अनुभव आधारित, चित्र, कहानियां,बिगबुक,खिलौना निर्माण के माध्यम से व अन्य बहु-उपयोगी शिक्षण सामग्री तैयार कर जिससे बच्चों की समझ को स्पष्ट बनाने के लिए माडल का प्रदर्शन किया गया, भाषा विषय में मात्रा हेतु उत्कृष्ट tlm निर्माण में श्रीमती कमलेश्वरी बंजारे एवं श्री महेंद्र दिव्य एवं गणित विषय में श्री हरदास मानिकपुरी जी के tlm का चयन ब्लाक स्तर के लिए किया गया, संपूर्ण कार्यक्रम संकुल प्राचार्य श्री सेवकराम राठौर जी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, कार्यक्रम में प्रधान पाठक डूडगा श्री छोटेलाल बंजारे, शिक्षक श्री धनंजय यादव, शम्भू साहू, शिक्षिका श्रीमती निर्मला मानिकपुरी , प्रधान पाठक भदरा नीचे श्री देवकुमार कुर्रे, प्रधान पाठक भदरा (ऊपर ) श्री महेंद्र कुमार दिव्य , इत्यादि शिक्षक शिक्षिकार शामिल हुए,, सभी शिक्षकों का आभार शैक्षिक समन्वयक श्री चंद्र मोहन तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया व कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया ।



