जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, 70 आवेदन मिले

डबरी में जमा पानी से सिंचाई आसान, सब्जी-बाड़ी, फल उत्पादन और मछलीपालन से बढ़े कमाई के रास्ते

 

जांजगीर-चांपा, 6 अक्टूबर 2026। जिले में हर सप्ताह होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें कलेक्टर जन्मेजय महोबे के सामने रखीं। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए।

 

जनदर्शन में लोगों ने अपनी रोजमर्रा और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। चांपा तहसील के ग्राम कोसमंदा की शांति कर्ष ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की मांग की।

 

वहीं अर्चना बरेठ ने राशन कार्ड से जुड़ी समस्या को लेकर आवेदन दिया। नवागढ़ तहसील के ग्राम कर्रा निवासी भागीरथी ने दिव्यांग पेंशन दिलाने की मांग रखी।

 

ग्राम कटौद की रेखा बाई कर्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन दिया। वहीं जांजगीर तहसील मुख्यालय निवासी शांति देवी कश्यप ने राजस्व अभिलेख में सुधार कराने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।

 

अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश

 

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नागरिकों की समस्याओं को सुनने के बाद सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए।

 

जनदर्शन के माध्यम से जिले के लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखने और उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराने का अवसर मिल रहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close