मनोज कुमार साहू प्रभारी प्राचार्य उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित
25सितम्बर 2022/ जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2022 हसौद में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनौद विख पामगढ़ में प्रभारी प्राचार्य के रुप में पदस्थ ब्याख्याता मनोज कुमार साहू को शैक्षिक कार्य क्षेत्र में किये जा रहे प्रेरक योगदान के लिए उत्कृष्ट शिक्षक से सम्मानित किया गया।और आयोजक जैजैपुर विधायक माननीय श्री केशव चंद्रा जी द्वारा मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर श्री मती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जी के गरमामयी उपस्थित मे प्रशस्ति पत्र ,स्मृति चिन्ह, शाल,श्री फल पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि इसी सत्र 2022 में बामसेफ के द्वारा बामसेफ शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।तथा अभी वर्तमान में उनके शैक्षणिक नवाचारी गतिविधियों के क्रियान्वयन से भारत की बड़ी नवाचारी गतिविधियां समूह के द्वारा नेशनल इनोवेटिव शिक्षा रत्न अवार्ड के लिए चयन हुआ है।इनके इस उपलब्धि पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला जी,राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कुंज किशोर अश्वनी तिवारी प्राचार्य खोखरी,हेमंत कुमार यादव प्राचार्य लोहर्सी,श्री मती सुमन लता यादव ,प्रदीप प्रभाकर प्राचार्य मदरा, श्री मती शशि आनंद कोसरिया प्राचार्य भुईगांव ब्याख्याता संतोष कुमार साहू, गिरिवर सिंह टंडन,दिलेसर सिंह राज,श्याम सिंह कोर्राम, श्री मती श्यामा देवी पटेल श्री मती तुलसी साहू,श्री मती मधु अग्रवाल, श्री मती पूनम राठौर, श्री मती मनीषा बंजारे, श्री मती प्रिया पाटले शैक्षिक समन्वयक मोतीलाल कश्यप ,विजय कश्यप, विपिन कुमार सेठ,संजय कुमार चौधरी,सैय्यद सज्जाद अली,जितेंद्र कुमार महिपाल ने ह र्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



