पामगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़:राष्ट्रीय सेवा योजना विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर, संविधान के संवैधानिक अधिकारों के प्रति बच्चो को जागरूक रहने
global36garhnews:08 अगस्त 2022 पामगढ़।संत शिरोमणि गुरु घासीदास महाविद्यालय एवं छ ग ज्ञान ज्योति उच्च माध्य विद्यालय पामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साक्षरता दिवस एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ श्री अंसुल मिंज जी रहें।
इस अवसर पर सम्मानीय मिंज जी अपने उद्बोधन में छात्रों को विश्व साक्षरता दिवस की बधाई के साथ संविधान के संवैधानिक अधिकारों के प्रति बच्चो को जागरूक रहने की एवं निशुल्क शिक्षा के अधिकारों का लाभ के प्रति जागरूक रहने को कहा, साथ ही बच्चों को इन अधिकारों के प्रति अपने आसपास के लोगो को जागरूक रहने को कहने के लिए भी कहा, शिक्षा के महत्व को समझने को कहा।
कार्यक्रम का समापन संविधान के प्रस्तावना का सपथ लेकर समापन हुआ।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पी एल व्ही जी पी कश्यप, साखीराम कश्यप(अधिवक्ता), एवं संस्था के संचालक, प्रभारी प्राचार्य महाविद्यालय के जे राय, विद्यालय प्राचार्य डी के सुमन, कार्यक्रम अधिकारी वि/महा वि. एफ आर जांगड़े, सूरज पठारे साथ ही गंगाधर बर्मन, यू के कश्यप, ज्ञान दास मानिकपुरी, बिरजू बेदानी, राकेश कुर्रे, सुनील पुरे, हंसराज कोसले, सुकेशी कश्यप, मनीषा खरे, आरती, प्रीती मानिकपुरी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं एन एस एस के छात्र छात्रा सहित विद्यालय के समस्त छात्र उपस्थित रहें एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।



