
ब्रेकिंग न्यूज़ : खेत में काम कर रही महिलाओं के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत और एक महिला गंभीर रूप से घायल इलाज जारी
Global 36garh news@जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारगांव में खेत में काम कर रही महिलाओं के ऊपर अकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, आकाशीय बिजली गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल महिलाओं को इलाज के लिए पानगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 10:00 से 11:00 के पामगढ़ थाना क्षेत्र बारगांव की दर्जन भर से ज्यादा महिलाएं खेत में काम करने गए थे। इसी समय वर्षा होने लगी। वर्षा से बचने के लिए सभी महिलाएं के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए खेत से निकले थे अचानक से आकाशीय बिजली गिरने से धनबैया बाई कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी बारगाँव बबिता कुलकर्णी उम्र 33 वर्ष निवासी बारगाँव चपेट में आ गए, आकाशीय गाज ने उन्हें चपेट में लिया। घटना में झुलसे घायल तीनों महिलाओं को इलाज के लिए के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ लाया गया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरी महिला केसला गांव की बताई जा रही है। उसका हॉस्पिटल में इलाज जारी है इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है।



