अवैध जुआ सट्टा पर थाना सिटी कोतवाली की कार्यवाही l 04अलग अलग प्रकरणों में कुल 04 व्यक्ति गिरफ्तार l प्रकरणों में कुल 2870/रू जप्त

Global36garh न्यूज  संवाददाता   मोतीलाल बंजारे

 

 

 

 

बलौदाबाजार 19 सितंबर 2021 l जिले में जुआ सट्टा पर रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री महेश ध्रुव के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्र 590,591,592,593/2021 धारा 4क सट्टा एक्ट के आरोपीयों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

 

नाम आरोपीगण –

 

01. देवेंद्र मारकंडे पिता हेतराम मार्कण्डेय उम्र 18वर्ष 8माह सा. ग्राम पहंदा रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
02. गिरवर मार्कण्डेय पिता कदम दास उम्र 40 वर्ष सा. पहंदा रोड बलौदाबाजार
03. महेश बघेल पिता समरू बघेल उम्र 35वर्ष सा. पहंदा रोड बलौदाबाजार
4 संदीप घृतलहरे पिता बाल किशन उम्र 22वर्ष सा, पंचशील नगर बलौदाबाजार
मामला इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में बढ रहे जुआ सट्टा पर रोकथाम हेतु थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर दबिश दिया गया जिसमें आरोपी देवेंद्र मार्कण्डेय निवासी बलौदाबाजार लोगों से अवैध रूप से अंको पर रूपया पैसा का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते मिला आरोपी से कुल 690/रू, सट्टा पट्टी व डॉट पेन जप्त किया गया है, आरोपी गिरवर मार्कण्डेय निवासी पहनदा रोड बलौदाबाजार लोगों से अवैध रूप से अंको पर रूपया पैसा का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते मिला आरोपी से 860रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया है एवं आरोपी महेश बघेल निवासी दसरमा रोड बलौदाबाजार लोगों से अवैध रूप से अंको पर रूपया पैसा का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते मिला आरोपी से 610रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया आरोपी संदीप घृतलहरे सा, पँचसील नगर लोगों से अवैध रूप से आंको पर रुपये पैसो का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखतें मिला आरोपी से 710 रुपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर जुआ के तहत कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रआर दीनदयाल ध्रुव, मोह.अरसद खान आरक्षक यशवंत यादव, मुकेश तिवारी राजेन्द्र साहू , संतोष कोसले शामिल रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close