●मेयर ने पंप हाउस का किया निरीक्षण, खराब टैंकर को सुधरवाने के दिए निर्देश ● वाहन शाखा प्रभारी को हटाने के दिये निर्देश

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 24 मार्च 2021।गर्मी शुरु होते ही पानी की समस्या वार्डों में न हो इसलिए टैंकरों का जायजा लेने महापौर रामशरण यादव बुधवार को सुबह 1० बजे पंप हाउस पहुँच जल विभाग के अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। महापौर रामशरण को जल विभाग के टैंकर और स्टोर प्रभारी पामेश मिश्रा ने बताया कि 35 टैंकर अभी है। 14 रनिंग में है। पांच टैंकर लिकेज है। 5 टैंकर रिपेयरिंग के लिए गया है। 7 टैंकर स्क्रैब के लायक है। और पांच टैंकरों को जोन में दिया गया है। लिकेज टैंकर को समय पर नहीं सुधरवाने पर प्रभारी मिश्रा को महापौर ने फटकार लगाई। जानकारी लेने के बाद महापौर यादव ने टैंकरों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होने पाया कि कई टैंकरों के चक्के गायब है। चार -पांच टैंकर में छोटी-छोटी लिकेज है। जिसे नहीं सुधरवाया जबकि 4 माह पहले ही जल विभाग को लिकेज ठीक कराने के लिए राशि आबंटन कर दिया गया। वाहन शाखा प्रभारी गोपाल ठाकुर से पूछा की अखिर समय पर टैंकरो को ठीक क्यो नहीं कराया गया। फटकार लगाते हुं कहा कि जल्द से जल्द सभी समस्या दूर करने ताकि गर्मी में पानी सप्लाई के लिए कोई परेशानी न हो। गोपाल ठाकुर को 1 साल पहले 2 टीपर को सुधरवाने के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक सुधार नहीं हो पाया इसपर महापौर ने नाराजगी जताई।

जल परीक्षण प्रयोग शाला का निरीक्षण किया

महापौर रामशरण यादव जल परीक्षण प्रयोग शाला में निरीक्षण के लिए पहुँचे जहां उन्होने जानकारी ली की शहर के किस-किस क्षेत्र में पानी जांच के लिए सैंपल भेजे है। जहां भी गंदा पानी आने का शिकायत मिल रहा है। वहां का सैंपल तत्काल ले और रजिस्टर में उसे दर्ज करने के निर्देश दिए।

वाहन शाखा प्रभारी को हटाने कहा

वाहन शाखा के प्रभारी को वाहनों के सुधारकार्य के लिए पैसा देने के बाद भी समय पर काम नहीं कराया गया। जिससे नाराज महापौर ने नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को फोन लगाकर जानकारी देते हुए कहा कि प्रभारी अगर समय पर काम नहीं करा सकते है। तो उन्हें इस विभाग से हटाकर दूसरे को प्रभार देने के लिए कहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close