बिलासपुर 24 मार्च2021।छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान बिलासपुर द्बारा छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में संचालित ’’लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना’ का कार्यक्रम मिनी बस्ती मंगल भवन गुरुघासीदास वार्ड में किया गया जहां महापौर रामशरण यादव सम्मिलित हुए । सामाजिक विचारधारा से भटके के बाद सुधरने व नशा मुक्त जीवन जीने के लिए संकल्पित व्यक्तियों को सम्मानित किया । महापौर ने कहा कि नश एक अच्छे सामाज के लिए घातक है। आज जिले के छोटे-छोटे बच्चे इसके गिरफ्त में है। ऐसे में जागरुकता से ही इसे दूर किया जा सकता है। इसके लिए सभी को मिल कर प्रयास करना होगा। नशा मुक्ति से बेहतर सामाज का विकास हो सकता है। कार्यक्रम में सभापति माननीय शेख नजीरुद्दीन एवं पार्षद व मेयर इन काउंसिल के सदस्य राजेश शुक्ला, बजरंग बंजारे, मनीष गढ़ेवाल, पार्षद सीमा धृतेश, भरत जुरयानी एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सदस्य आदि मौजूद थे।
●जोन 6 में हितग्राहियों को महापौर ने पेशन कार्ड किया वितरण●
बिलासपुर महापौर रामशरण यादव बुधवार को जोन क्रमांक 6 में हितग्राही मूलक पेंशन योजनान्तर्गत पात्र 11 हितग्राहियों को पेंशन कार्ड वितरण किया। पेंशन योजना अंतर्गत वार्ड 43, 44, 46 और 7० के 11 हितग्राहियों को पेंशन कार्ड के लिए पात्रता पाया गया जिसके बाद वार्ड पार्षदों ने सभी हितग्राहियों का आवेदन निगम को दिया कार्ड बनने के बाद महापौर ने सभी को इसका वितरण किया। इस दौरान सभापति शेख नजीरुद्दीन एमआईसी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, बजरंग बंजारे, परदेशी राज , मनीष गढ़ेवाल, पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल भाई), पूर्व पार्षद तजम्मूल हक, जोन कमिशनर खेल कुमार पटेल, समाज कल्याण अधिकारी रेणूका पिगले सहित अन्य मौजूद रहें।