बिलासपुर 13नजनवरी 2021।बेसबाल क्लब की ओर से इंटर स्कूल टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में किया गया । जंहा मंगलवार को शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हो कर युवाओं का उत्साहवर्धन किये।
आयोजन समिति द्वारा सर्व प्रथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ला जी को दोनो टीमो के खिलाड़ियों से औपचारिक परिचय कराया गया।ततपश्चात खेल की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर श्री शुक्ला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवा दिवस के अवसर पर, मैं युवाओं के बीच अपने आप को पाकर बहुत ही गर्व महसूस कर रहा हु, आज की युवाओं में क्रिकेट बसता है,गॉव हो या फिर शहर अब क्रिकेट की अलग पहचान बन गई है,खेल में जितने की ललक, जीवन मे करागर साबित होती है, खेल भावना से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
साथ ही खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान आयोजन समिति के मो. अख्तर, मुकेश कश्यप, छत्तीसगढ़ स्कूल के प्राचार्य, सेंदरी स्कूल के प्राचार्य, शा.बहु.उच्चतर माध्यमिक शाला दयालबंद के प्राचार्य सहित शहर के बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहें।