स्व. सहायता समूह ने किया पौधारोपण, देखभाल की जिम्मेदारी ली
Global36garh न्यूज संवाददाता कांकेर मौसम साहू कांकेर दुर्गूकोंदल 04/10/2020 विकासखंड दुर्गूकोंदल मुख्यालय के शीतला मंदिर के सामने महिला स्व. सहायता समूह बिहान से जुड़े आशीर्वाद समूह के पदाधिकारी एवं सदस्य महिलाओं के द्वारा शीतला मंदिर प्रांगण में पीपल के पौधे का रोपण किया गया।
पर्यावरण एवं संवर्धन के अंतर्गत एवं पीपल पौधा का धार्मिक ग्रंथों में विशेष महत्व दिया गया है, जहां की गांव के तालाब के पास पीपल का पौधा लगाया जाता है और उसे धार्मिकता के हिसाब से पूजा अर्चना कर जल अभिषेक किया जाता है, जो कि परंपरागत रूप से गांव में देखा जाता है। उसी उद्देश से महिला स्व. सहायता समूह के पदाधिकारियों के द्वारा दुर्गूकोंदल में शीतला मंदिर के सामने वृक्षारोपण किया गया, जिसने प्रमुख रूप से समूह के अध्यक्ष सोनिया चौधरी, सचिव संगीता ठाकुर, सदस्य पूजा सिंहा, दुर्गा सोनी, राधा जैन, उषा नरेटी, गायत्री सिन्हा, संगीता मार्को, पूजा रजक, रूप कुंवर बाई कोठारी, बिहान कार्यक्रम की पीआरपी हिरेश्वरी कोराम, महिला सक्रिय कार्यकर्ता बसंती यादव, सीआरपी हीराबती विश्वकर्मा एवं अन्य महिला समूह के सदस्य उपस्थित थे।
Live Cricket
Live Share Market