रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया बाबू… ACB की कार्रवाई…..

रायपुर 1 सितंबर 2020। ACB की टीम ने आज एक एक और घूसखोर कर्मचारी को रंगे हाथों धर दबोचा है। रूपये स्वीकृत करने के नाम पर ये कर्मचारी घूस की रकम लेते गिरफ्तार किया गया है। ACB चीफ आरिफ शेख के मार्गदर्शन और एसपी पंकज चंद्रा के निर्देशन में एसीबी लगातार घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर ACB की टीम ने जांजगीर-चांपा के उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा में पदस्थ एक सहायक ग्रेड-3 दीपक यादव को ढाई हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है।
दरअसल प्रार्थी ने एसीबी बिलासपुर में ये शिकायत की थी कि वह पत्नी के ईलाज
के लिए 1 लाख रूपये पार्ट फाइनल निकलवाने हेतु उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं,जांजगीर चांपा में आवेदन दिया है। जिसे स्वीकृत कराने के लिए कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 दीपक कुमार यादव द्वारा 5 हजार रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की तस्दीक की गई, तो शिकायत सही पायी गयी।
आवेदक और आरोपी के मध्य आज रिश्वत की प्रथम किस्त के रूप में 2,500/- रूपये दिये जाने पर सहमति हुई थी,जिस पर एसीबी, बिलासपुर की टीम द्वारा जाल बिछाकर आरोपी को प्रार्थी से उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जांजगीर चांपा के कार्यालय में करीब पौने दो बजे प्रथम किस्त 2.500/- रूपये लेने के उपरांत गवाहों के सामने रंगे हाथ पकड़ा गया है।आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close