बिलासपुर 04 मार्च 2021।तखतपुर क्षेत्र के ग्राम- सकरी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आज तखतपुर ब्लाक क़ी टीम और जिला बिलासपुर की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बिलासपुर क़ी टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिन्होंने अपनी पूरे पारी में 78 रन बना कर आल आउट रहे। वंही तखतपुर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य का पिछा करते हुए ,एक ओवर पहले ही 79 रन बना कर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर लिया।
इस रोमांचक मुकाबले में संयुक्त संचालक की टीम से आर .हीराधर सर , दिलावर सर सहित तखतपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अंचल सर प्रमुखरूप से उपस्थिति रहे । जिन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। इस फाइनल मैच के बिलासपुर टीम के खिलाड़ी रहे – अखिलेश मेहता, कौस्तुभ पांडेय, सुनील पांडे, रितेश सिंह, प्रशांत कोन्हेर, अजय साहू, अख्तर खान, मुकेश कश्यप, अमित यादव, रितेश शुक्ला, नितेश गाडबिल, अरविंद गहवाई, आशुतोष शुक्ला, रविंद्र खोबरागडे आदि । उंक्त फाइनल मैच को देखने मैदान में भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।