विधायक शैलेष पांडेय एक्शन में, स्वयं लोगो के घरों में जाकर देख रहे है पानी का भराव व नगर निगम को दे रहे है आवश्यक निर्देश
बिलासपुर 24 जुलाई 2020। कल शहर के कुछ वार्डो में भारी वर्षा के कारण लोगो के घरों में पानी घुस गया था। लोग परेशान हो रहे थे। जिसकी जानकारी विधायक शैलेश पांडेय को लगते ही वे तत्काल एक्शन में आ गए थे और तत्काल स्थितियों का जायजा लेने स्वयं लोगो के बीच उनके घरों में पहुचे।
जंहा नालियों के ब्लॉक होने की वजह से पानी जाम की स्थिति को देखकर तत्काल नगर निगम अधिकारियों को फोन कर पानी की निकासी को तत्काल ठीक करने का आवश्यक निर्देश दिये ।
वहीं आज सुबह विधायक शैलेष पांडेय ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौर कर पानी की निकासी का जायजा लिया।
नगर निगम टीम व पार्षदों के साथ इसके लिए चर्चा किये। क्रांति नगर ,भारती नगर, बिनोबा नगर का पूनः निरीक्षण भी किया। यँहा पानी की निकासी की व्यवस्थाओं को जल्द ठीक करने के लिए नगर निगम की टीम को निर्देशित भी किये।