बिलासपुर 07जुलाई2020।नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया की उपस्थिति में आज नगरी प्रशासन व विकास विभाग की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे शहर विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
आज बैठक कलेक्ट्रेड के मंथन सभागार में रखा गया था। जंहा नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने विभाग की समीक्षा बैठक ली। नगर निगम कमिशनर प्रभाकर पांडेय के द्वारा शहर में चल रहे समस्त योजनाओं के बारे में क्रमबद्ध रूप से मंत्री जी को जानकारी दी गई। नगर निगम की वित्तीय स्थिति व टैक्स रिकवरी के बारे में बतलाया गया।
मंत्री शिव डहरिया ने जानकारी लेने के बाद समीक्षा बैठक को संबोधित किया । जिसमे बिलासपुर नगर निगम के द्वारा कोविड़ 19 में किये गए कार्यो की सराहना की तथा बिलासपुर नगर निगम द्वारा कुछ प्रोजेक्ट को लेकर फंड की मांगों पर उसे भी धीरे धीरे रिलीज करने की बात कही गई। सीवरेज योजना पर अपनी चिंता जाहिर करते हूए उसे जल्दी पूरा करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को उनके द्वारा दी गई।
बैठक में विद्यायक शैलेष पांडेय,तखतपुर विधायक रश्मि सिंह,महापौर रामशरण यादव, कलेक्टर सारांश मित्तर,नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय सहित नगर निगम के समस्त आला अधिकार मौजूद रहे।