
ग्राम छपोरा में 98%लोगो ने लगवाया वेक्सीन ।
बिलाईगढ 21 सितंबर 2021 ।ग्राम पंचायत छपोरा जब से नए ग्राम पंचायत के रूप में अस्तित्व में आई है तब से यहां के जनप्रतिनिधि द्वारा सरकार की सारी योजनाओ का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बखूबी पहुंच रही है। इसी कड़ी में आज 98% लोगों ने वेक्सीन लगवाकर नया इतिहास रचा है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत छपोरा में कोरोना महामारी को दूर भगाने के लिए भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश का पालन करते हुए आज सामाजिक कार्यकर्ता यादराम हिरवानी के नेतृत्व में दोबारा शिविर का आयोजन किया गया। पहले शिविर में लोग डरे हुए थे फिर भी 170 लोगो ने वेक्सीन लगवाए थे ।इसके बाद भी बहुत से लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ जाकर वेक्सीन लगवाते रहे ।

लेकिन कुछ दिन में अचानक टिका लगवाने की होड़ लगी और 20 सितंबर को ग्राम छपोरा के आंगनबाड़ी केंद्र में पुनः वेक्सीन का शिविर लगाया गया। जिनमे 250 लोगों ने वेक्सीन लगवाकर विकासखण्ड में इतिहास रचा। विदित हो की एक सेन्टर में एक दिन में 100 लोगों को ही टिका लग पाता है । लेकिन यहाँ पर चार आपरेटर रख कर इस अभियान को सफल बनाया गया। वेक्सीन लगाने का कार्य ओमीन साहू ने किया, आपरेटर का कार्य मनोज हिरवानी , पुरषोत्तम हिरवानी , देवेन्द्र कैवर्त्य और रोशन साहू ने किया। कम्प्यूटर में एन्ट्री मनीष हिरवानी ने किया। घर से लोगो को जागरूक कर केंद्र तक लाने की इनकी रही भूमिका – सरपंच श्रीमती शीतल हिरवानी, कुआशा हिरवानी , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेवती कैवर्त्य, मंशा हिरवानी , हुलसराम हिरवानी, बिशेसर कैवर्त्य , सन कुमार कैवर्त्य, रामकुमार यादव , प्रहलाद हिरवानी , दुजराम हिरवानी।


