
संभागायुक्त सुनील जैन ने करूमहू और बनारी में डिजिटल क्रॉप सर्वे व पीव्ही ऐप से हो रहे सत्यापन का लिया जायजा
वीबी-जी रामजी योजना से खेत में बनी डबरी, अब मछली पालन से परिवार की आय बढ़ाने की तैयारी
जांजगीर-चांपा, 23 सितंबर 2026। जिले के करूमहू और बनारी गांव में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे और पीव्ही ऐप के जरिए किए जा रहे भौतिक सत्यापन का संभागायुक्त सुनील जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर देखा कि किसानों के खेतों में बोई गई फसलों की जानकारी किस तरह दर्ज की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सर्वे की प्रगति की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेत में जो फसल वास्तव में बोई गई है, सर्वे में भी उसी की सही जानकारी दर्ज की जाए।
उन्होंने कर्मचारियों को सर्वे के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा, ताकि खसरा नंबर और फसल की जानकारी दर्ज करने में कोई गलती न हो। उन्होंने यह भी कहा कि हर खसरे का मौके पर सत्यापन कर वास्तविक स्थिति के अनुसार जानकारी दर्ज की जाए।
संभागायुक्त ने खेतों में पड़त भूमि का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन खेतों में फिलहाल कोई फसल नहीं बोई गई है, उन्हें वास्तविक स्थिति के अनुसार पड़त भूमि के रूप में दर्ज किया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि सर्वे के दौरान किसी जानकारी में गलती या वास्तविक स्थिति से अंतर मिलता है, तो उसका दोबारा सर्वे कर सही जानकारी दर्ज की जाए।
संभागायुक्त ने डिजिटल क्रॉप सर्वे में अभी बाकी खसरों की जानकारी भी ली और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को शेष सर्वे का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल, अधीक्षक भू-अभिलेख विनय पटेल, तहसीलदार शशिभूषण सोनी, तहसीलदार अकलतरा अविनाश चौहान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



