मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, परिवार के साथ CM साय ने की पूजा-अर्चना

 

रायपुर, 14 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने परिवार के साथ विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

गणेशोत्सव आस्था के साथ एकता का भी पर्व

 

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से करने की हमारी पुरानी परंपरा रही है।

 

उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने वाला उत्सव भी है।

 

परिवार और समाज को जोड़ते हैं हमारे त्योहार

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में तीज-त्योहारों का विशेष महत्व है। हमारे पर्व हमें अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं। साथ ही परिवार और समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम भी करते हैं।

 

गणेशोत्सव भी सामूहिकता, सद्भाव और लोकमंगल की भावना को मजबूत करता है।

 

मुख्यमंत्री निवास में ये लोग रहे मौजूद

 

भगवान गणेश की स्थापना और पूजा-अर्चना के अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह तथा मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close